Haryana Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी सर्दी, 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
Nov 28, 2024, 11:21 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार ठंड बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में रात के न्यनूतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में में न्यूनतम तापमान दर्झ किया गया। हवाओं के चलने से हरियाणा वासियों को प्रदूषण से राहत मिली है। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 2 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने वाला है। 30 नवंबर तक रात के तापमान में गिरावट और हल्का कोहरा छाने की संभावना है। रात को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा के दिशा में बदलाव की वजह से 1 और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

