Haryana: हरियाणा में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या, 1 महीने की आया था छुट्टी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले में CRPF के जवान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हाल ही में जवान हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जवान को घर के बाहर बुलाकर गोली मारी है। यह भी पता चला है कि जवान 2 बच्चों का पिता था, जिनमें से एक बच्चे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। अब पुलिस मामले की जांच कर विवाद का पता लगाने में जुटी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव खेड़ी दमकन निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का आज खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम होगा। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Haryana News
लगी थी नौकरी
मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण करीबन 9 साल पहले सीआरपीएफ में नौकरी लगा था। 7 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा करीब 6 साल का है, दूसरे बेटे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अपनी पत्नी की डिलीवरी और अन्य काम को लेकर ही कृष्ण 1 महीने की छुट्टी पर आया था। जवान का परिवार गांव में ही रहता है। कृष्ण का एक बड़ा भाई भी है। Haryana News
3 युवकों के नाम
जानकारी के मुताबिक, बताया गया है कि वारदात रात को करीब 1 बजे के आसपास की है। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों अजय, निशांत और आनंद पर हत्या के आरोप लगाए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की चार टीम वारदात की छानबीन में लगी हैं। इनमें दो CIA, एक ACP टीम और SHO की टीम शामिल है।

