पेपर लीक पर दीपेंद्र हुड्डा का केंद्र पर हमला, संसद मार्च में भारी भीड़

पेपर लीक मामलों को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार को घेरा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए 'संसद चलो' मार्च में भारी भीड़, मेट्रो स्टेशन बंद।

 
छात्र विरोध प्रदर्शन दिल्ली

हरियाणा : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा , "कांग्रेस पार्टी शुरू से ही यह बात उठा रही है कि आज देश में नौजवानों का शिक्षा प्रणाली से विश्वास उठ गया है। इस सरकार के समय पर कई पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। जिन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए वे इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं.. .बल्कि जवाबदेही से भाग रहे है।

उन्होंने आगे कहा, "हम चर्चा मांग रहे हैं... जिस विषय पर देश के तमाम नौजवान छात्र इस बात पर व्यथित हैं। राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरू किया है। हम इस संघर्ष को निष्कर्ष तक पहुंचाएंगे।"

PunjabKesari

बता दें कि सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद तक 'संसद चलो' मार्च में भारी भीड़ जमा हुई और इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच मामूली झड़पें भी हुईं। सुबह 9 बजे से पहले ही लोग चारों ओर से जंतर-मंतर की ओर आते रहे और विरोध प्रदर्शन में शामिल होते रहे। भारी ट्रैफ़िक के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास जाम लग गया। भारी भीड़ के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाज़े बंद कर दिए गए। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और जंतर-मंतर के आस-पास के दूसरे मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ को काबू करने के उपाय किए गए।

वहीं बाद में, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट किया कि "मीडिया के कुछ हिस्सों ने जंतर-मंतर पर हिंसा या दिल्ली पुलिस द्वारा लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं की रिपोर्ट दी है," लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस के बयान में कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफ़वाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।  दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने शुरुआती बैरिकेड तोड़ दिया और आखिरी बैरिकेड की ओर बढ़ गए।