Delhi CM Rekha Gupta: जींद की बेटी आज लेंगी दिल्ली के सीएम पद की शपथ, भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

 
जींद की बेटी आज लेंगी दिल्ली के सीएम पद की शपथ, भव्य होगा शपथ ग्रहण समारोह

Delhi CM Rekha Gupta: हरियाणा प्रदेश के जींद जिला में जन्म लेने वाला कोई नेता पहली बार सीएम बना है। वह भी देश की राजधानी वाले प्रदेश दिल्ली में। बता दें कि हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह लगातार हरियाणा के सीएम बनने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। अब बेशक हरियाणा नहीं दिल्ली में जींद की बेटी सीएम बनने जा रही है। 

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

आपको बता दें कि बुधवार शाम को दिल्ली में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की अहम मींटिग हुई, जिसमें रेखा गुप्ता विधायक दल के नेता के रूप में चुनी गईं। रेखा गुप्ता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश किया गया। आज रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसमें कई केबिनेट मंत्री के तौर पर भी शपथ लेंगे। 

ये रहा रेखा का सफरनामा

रेखा गुप्ता पढ़ाई पूरी करने के बाद 2003-04 में बीजेपी युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा वक्त में दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 साल की रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 

बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर में होगा।

रेखा गुप्ता का संबंध हरियाणा से है। जुलाना के नंदगढ़ गांव की बेटी है। उनका परिवार नंदगढ़ गांव में ही रहता है। बेटी के सीएम बन जाने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है घर पर लोग परिवार को बधाइयां देने के लिए आ रहे हैं। उनके पिता बैंक में अधिकारी पद पर थे।

राजनीतिक सफर

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है।

परिवार में कौन-कौन है?

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता के दो बच्चे बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता हैं।