दिल्ली–जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे: झज्जर को मिली बड़ी विकास की सौगात
पीएम मोदी ने दिल्ली–जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया। झज्जर जिले के लिए कनेक्टिविटी, रोजगार और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुले।

झज्जरः दिल्ली–जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन के शुभारंभ के साथ झज्जर जिले को विकास की एक बड़ी सौगात मिल गई. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया. इस अवसर को झज्जर सहित पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे झज्जर जिले के निलोठी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे जिले की राष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत हुई है.
नई सड़क से परिवहन की गति बढ़ेगीः एक्सप्रेसवे शुरू होने से दिल्ली से जम्मू–कटरा तक की यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम होगी. इससे माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी समय और लागत दोनों की बचत होगी. आधुनिक सड़क नेटवर्क से माल परिवहन की गति बढ़ेगी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी.
व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावाः झज्जर जिला पहले से ही औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. एक्सप्रेसवे के संचालन से जिले में नए उद्योगों की स्थापना, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स पार्क, होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और छोटे व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा झज्जरः बेहतर सड़क संपर्क के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए हरियाणा, विशेषकर झज्जर, एक आकर्षक निवेश केंद्र के रूप में उभर सकता है. तेज परिवहन व्यवस्था से उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और निर्यात गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. कृषि क्षेत्र को भी लाभ होगा, क्योंकि किसान अपनी उपज को कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंचा सकेंगे.
लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित होगा झज्जरः यह परियोजना झज्जर जिले के लिए आने वाले वर्षों में विकास, आधुनिक कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बनेगी तथा हरियाणा को देश के प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी.
NHAI चेयरमैन का टोल प्लाजा किया निरीक्षणः उद्घाटन से पहले हसनगढ़ टोल प्लाजा का NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने निरीक्षण किया.उन्होंने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं, यातायात संचालन, सुरक्षा प्रबंधों और यात्रियों की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वरीय अधिकारियों की सक्रियता इस बात का संकेत है कि परियोजना के संचालन में गुणवत्ता, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. यह एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि हरियाणा के समग्र आर्थिक विकास, निवेश, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर साबित होगा.