ढिगावा मंडी: यूरिया खाद की नई खेप पहुँची, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
ढिगावा मंडी के इफको किसान सेवा केंद्र पर 2200 बैग यूरिया खाद पहुँची। खाद वितरण के लिए आधार कार्ड और 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल का प्रमाण अनिवार्य।
भिवानी। सेक्टर-13, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ईडब्ल्यूएस और वीकर सेक्शन क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चौथा बोरवेल पूरी तरह चालू कर दिया गया है जबकि पांचवें बोरवेल को जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने के बाद क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।
15 जून को सौंपे गए मांग पत्र के संदर्भ में बुधवार को नगर परिषद के पूर्व चेयरमेन विजय पंचगावा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वाटर वर्क्स का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिनिधिमंडल को जलापूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक पूरे क्षेत्र के लिए भूमिगत जल के केवल तीन बोरवेल ही कार्यरत थे जो बढ़ती आबादी और मांग के मुकाबले पर्याप्त नहीं थे। हाल ही में चौथे बोरवेल को पूरी तरह चालू कर दिया गया है तथा पांचवें बोरवेल को सिस्टम से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन मोटरें सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। जलापूर्ति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चौथी मोटर को भी जल्द चालू किया जाएगा। नई व्यवस्था और बूस्टिंग रिपेयर का सबसे अधिक लाभ सेक्टर-13 के वीकर सेक्शन और ईडब्ल्यूएस ब्लॉक के निवासियों को मिलेगा जहां लंबे समय से पानी का प्रेशर बेहद कम रहने की समस्या बनी हुई थी।
पूर्व चेयरमेन विजय पंचगावा ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान हो चुका है। अधिकारियों ने वीकर सेक्शन में भी जल्द पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी की निकासी, सीवरेज सफाई और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन अधिकारियों की ओर से दिया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी चिरंजीलाल सांवरिया, सत्यवान हसान, शंकर आहुजा और ओमप्रकाश भुक्कल मौजूद रहे।

