फरीदाबाद: बालाजी कॉलेज रोड पर बाइक सवारों में विवाद, युवक ने चलाई गोली
फरीदाबाद में रोड रेज! बालाजी कॉलेज रोड पर कट मारने को लेकर हुए विवाद में युवक ने चलाई गोली। आरोपी युवक-युवती बाइक और पिस्टल छोड़कर फरार। पुलिस जांच जारी।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर आज सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों में आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के ऊपर पिस्टल से फायर किया गया हालांकि गोली युवक के चेहरे को छूते हुए पास से निकल गई और युवक बाल बाल बच गया इसके बाद बाइक सवार युवक और युवती बाइक और पिस्तौल दोनों छोड़कर मौके से फरार हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और आरोपियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है।।
वही जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी और घायल युवक ने बताया कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर कट मार रहे थे इसी बात से रोकने पर युवक द्वारा पिस्तौल से फायर की गई हालांकि दूसरी फायर में उसके पिस्टल को दूसरे बाइक सवार युवक ने रोक लिया इसके बाद मौके से युवक - युवती पिस्तौल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई महज कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है युवक का कहना है ऐसे व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए कहीं ऐसा ना हो या युवक किसी और के साथ भी किसी घटना को अंजाम न दे दे।।
इस मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आदर्श नगर मनोज कुमार ने बताया कि करीब 10:30 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी कॉलेज के पास एक युवक द्वारा फायर की गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद स्प्लेंडर बाइक और फायर करने वाले हथियार को बरामद कर लिए है जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

