Sarai Toll Faridabad Accident: आगरा हाईवे पर सराय टोल के पास बड़ा सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवकों ने गंवाई जान

फरीदाबाद के सराय टोल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी।
 
हरियाणा सड़क हादसा समाचार

फरीदाबाद : फरीदाबाद के आगरा हाईवे पर सराय टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवाओं की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवकों की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, हादसे को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन या उसके चालक की पहचान नहीं कर पाई है।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में तेजी से जांच करने और आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।