Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में होली पर मातम; ऑफिस जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 32 वर्षीय आदेश की मौत
फरीदाबाद के सेक्टर-62 में एक दर्दनाक हिट-एंड-रन मामला सामने आया है। होली के दिन ऑफिस जा रहे 32 वर्षीय आदेश को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बुलंदशहर निवासी आदेश घर का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Mar 5, 2026, 17:36 IST
फरीदाबाद : जहां एक तरफ देशभर में लोग होली का त्योहार धूमधाम से मनाकर दोपहर को अपने घरों में आराम कर रहे थे, वहीं फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रहने वाला 32 वर्षीय आदेश करीब दो बजे अपने घर से ऑफिस किसी काम के लिए अपनी बाइक से निकलता है और रास्ते में सेक्टर-62 में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आ जाता है और कार सवार घबराकर मौके से फरार हो जाता है लेकिन पास में मौजूद राहगीर लोग उसको गम्भीर हालत नज़दीक के अस्पताल में लेकर जाते हैं जहां डॉक्टर आदेश को मृत घोषित कर देते हैं।
मृतक बुलंदशहर का रहने वाला था और फ़रीदाबाद में नौकरी करता था और एक रूम लेकर रहता था, जिसकी कल सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आदेश के पीछे अब उसकी पत्नी और दो बच्चे रह गए है। आदेश घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात कार सवार को जल्द से जल्द ट्रेस किया जाए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शव के पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।