Faridabad Ganga Water Project: फरीदाबाद के घरों में सीधे पहुंचेगा गंगा का पानी; सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान

फरीदाबाद के लिए बड़ी खुशखबरी! शहर तक गंगाजल पहुंचाने के लिए सरकार का मास्टर प्लान तैयार। यूपी की अपर गंगा नहर से पाइपलाइन के जरिए घरों में आएगा साफ पानी।

 
Faridabad Infrastructure and Drinking Water News

चंडीगढ़ : आने वाले दिनों में फरीदाबाद तक गंगा का पानी पहुंच सकता है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर काफी मंथन चल रहा है। शहर तक गंगा जल पहुंचाने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान और पाइपलाइन रूट लगभग तैयार कर लिया है। योजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद के घरों तक सीधे गंगा का साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकारी अधिकारियों अनुसार, इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश की अपर गंगा नहर से पानी लाकर फरीदाबाद में स्थापित किए जाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट्स तक पहुंचाया जाएगा। वहां शुद्धिकरण के बाद पाइपलाइन नैटवर्क के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई की जाएगी। परियोजना को लेकर जल्द मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है जिसमें निर्माण कार्य और बजट को अंतिम मंजूरी दी जा सकती है। इसके बाद परियोजना पर जमीन स्तर पर काम शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना है। फरीदाबाद तक गंगाजल पहुंचाने की योजना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इसी दिशा में यह परियोजना तैयार की गई है।