Haryana Mega Projects: 1000 एकड़ में विकसित हो रही फरीदाबाद ग्लोबल सिटी, नमो भारत ट्रेन और मॉल-होटल से लैस होगा प्रोजेक्ट

फरीदाबाद ग्लोबल सिटी में बनेगा विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर। सीएम नायब सिंह सैनी ने तीन माह में सुविधाएं देने के दिए निर्देश।
 
नांगल चौधरी मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में विश्वस्तरीय आइकॉनिक टावर बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में राज्य प्रगति पोटर्ल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटी में बिजली, पानी समेत सभी मूलभूत सुविधाएं अगले तीन माह में उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1000 एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से 80 प्रतिशत भौतिक कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। यहां शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों के साथ मॉल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र और मैरिज पैलेस विकसित किए जाएंगे। ग्लोबल सिटी को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा तथा नमो भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की भी योजना है। इसके अलावा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्रीन लेक विकसित की जाएगी। 

सीएम सैनी ने कहा कि नांगल चौधरी के एकीकृत मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब में बिजली, सिंचाई, सड़क, बाहरी रेल साइडिंग और आंतरिक रेल यार्ड का कार्य पूरा हो चुका है। यहां चलने वाली विशेष ट्रेन का 23 अगस्त को स्वागत किया जाएगा। हिसार के इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, एग्जीबिशन हॉल, लॉजिस्टिक पाकर्, मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल और विभिन्न औद्योगिक इकाइयां विकसित की जा रही हैं। एयरपोटर् के लिए 220 केवी बिजलीघर और जलापूर्ति की व्यवस्था भी की जा रही है। पंचकूला के यादविन्द्रा गाडर्न को पर्यटन एवं रोजगार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां 100 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। पिंजौर हवाई पट्टी के विस्तार के साथ टिक्करताल और थापली में एडवेंचर पार्क विकसित करने की योजना भी है।