Haryana Drug Smuggling News: विशाखापट्टनम से महम सप्लाई हो रहा था गांजा, बल्लभगढ़ चौकी पुलिस ने दबोचे तस्कर

फरीदाबाद में जीआरपी ने 50 किलो गांजा बरामद किया है। विशाखापट्टनम से तस्करी कर रहे महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
 
Ballabgarh railway station crime

फरीदाबाद : फरीदाबाद में जीआरपी ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो प्लास्टिक के कट्टों के अंदर 50 किलो गांजा कमर्शियल क्वांटिटी बरामद किया है। साथ ही महिला समेत तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

नीतिका गहलोत IPS, पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए थाना जी आर पी फरीदाबाद की चौकी बल्लभगढ़ में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी ने अन्य सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरोपी जोबनप्रीत और उसकी पत्नी अनीता निवासी फतेहाबाद और नितिन निवासी महम के कब्जा से दो प्लास्टिक के कट्टों के अंदर 50 किलो गांजा कमर्शियल क्वांटिटी बरामद किया है। 

पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि ये माल विशाखापट्नम (आंध्रप्रदेश) से महम में सप्लाई होना था। महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद बाकी दो को पुलिस रिमांड के बाद आज न्यायलय के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभी गहन अनुसंधान के बाद मामले की अन्य परतें भी खुलने की संभावना है।