Faridabad Central Police Station Incident: DCP पर लगा वकील को बेवजह बैठाने का आरोप, सीनियर वकील ओपी शर्मा ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में एक वकील को घंटों बैठाने पर वकीलों ने भारी हंगामा किया। सीनियर वकील ओपी शर्मा बिना वारंट के हिरासत पर मामला कोर्ट ले जाएंगे।

 
फरीदाबाद क्राइम न्यूज

फरीदाबाद : फरीदाबाद में पुलिस और वकीलों के बीच भारी बवाल हो गया। मामला फरीदाबाद के सेंट्रल थाने का है जहां पर एक वकील को डीसीपी उषा कुंडू के कहने पर सेंट्रल थाने में घंटों तक बेवजह बैठाए रखा । इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फरीदाबाद के सीनियर वकील ओपी शर्मा के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे। 

वकीलों ने जब पुलिस से साथी वकील को थाने में बैठाए जाने का कारण पूछा तो ना तो पुलिस उन्हें कोई नोटिस दे पाई और ना ही पुलिस के पास कोई वकील को अरेस्ट करने का वारंट था। जिसके बाद सीनियर वकील ओपी शर्मा ने पुलिस को नोटिस दिखाने के लिए सीनियर अधिकारी को बुलाने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय दिया। लेकिन मौके पर मौजूद PSI हर्ष कुमार वकीलों को ना तो नोटिस ही दिखा पाए और नहीं वकील के खिलाफ कोई उनके पास अरेस्ट वारंट था और न ही उनका कोई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद वकील अपने साथी को थाने से अपने साथ ले गए। 

इतना ही नहीं सीनियर वकील ओपी शर्मा ने कहा कि वह जिस तरह पुलिस ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक वकील को घंटों थाने में बिठाए रखा और बेवजह ही परेशान किया वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे ।