फरीदाबाद: होटल से निकलते ही प्रेमी जोड़े का हंगामा, परिजनों ने रोका

फरीदाबाद में होटल से बाहर निकलते ही शादीशुदा युवक और युवती अपने परिजनों के हत्थे चढ़ गए। सराय मार्केट के पास हुआ जमकर हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

 
होटल से बाहर निकले प्रेमी जोड़े का हंगामा

फरीदाबाद : फरीदाबाद के शादीशुदा युवक और कुंवारी युवती होटल से निकलते ही युवक के परिजनों के हत्थे चढ़े। मामला सराय मार्केट के पास का बताया जा रहा है। घटना 15 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। होटल से बाहर निकलते ही युवक के परिजनों ने दोनों को रोक लिया। मौके पर युवक की पत्नी और उसकी मां भी मौजूद बताई जा रही हैं।

सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बार-बार "मुझे छोड़ दो" और "मेरा फोन दे दो" कहती सुनाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती के मोबाइल फोन भी परिजनों ने अपने पास रख लिए थे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।