Faridabad E-Rickshaw Accident News: फरीदाबाद में साइकिल चला रहे मासूम पर पलटा पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत

फरीदाबाद के सेक्टर-31 में साइकिल चला रहे 7 वर्षीय मासूम सक्षम की ई-रिक्शा के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, चालक गिरफ्तार।

 
फरीदाबाद ताजा समाचार

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर -31 में ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे हादसे का एक सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है। बच्चे को गंभीर हालात में अस्पताल लेकर जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चला रहे रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। 

घर के बाहर साइकिल चला रहा था बच्चा

मृतक बच्चे की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम रावत के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था। बताया गया है कि सक्षम साइकिल से एक चक्कर लगाने के बाद दोबारा घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जब वह घर के सामने बने टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी सामने से दूसरी तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी साइकिल टकरा गई।

रैंप पर चढ़कर पलटा रिक्शा

सक्षम का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद  का रहने वाला है। उसके पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले कई सालों से वह यहां पर रह रहे है। घटना का के समय बच्चे के पिता घर पर मौजूद थे। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए ई-रिक्शा चला रहा व्यक्ति उसको रैंप पर चढ़ा देता है। जिस कारण रिक्शा पलट जाता है और बच्चा उसके नीचे दब जाता है। रिक्शा के नीचे दबने से बच्चे के सिर में चोट लग जाती है। रिक्शे के गिरने की आवाज सुनते ही लोग घरों के बाहर निकलते है। परिवार के लोग घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर जाते है जहां उसकी मौत हो जाती है। 

रिक्शे में पानी की बोतले रखी हुई थी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिक्शे में पानी की बड़ी बोतलें रखी हुई थी। जिस कार रिक्शे का वजन काफी ज्यादा था। पानी की बोतलों के कारण रैंप पर चढ़ने के बाद रिक्शे का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह पलटकर बच्चे के ऊपर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर पिता अजय रावत और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब एक-दो मिनट के अंदर लोगों ने पलटे हुए ई-रिक्शा को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सेक्टर-19 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके। जांच के बाद डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

जांच अधिकारी एएसआई निजामुद्दीन ने बताया कि रिक्शा चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पिता अजय रावत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।