फरीदाबाद: प्राचीन मंदिर में चोरी, हनुमान जी का 6 किलो चांदी का छत्र ले उड़े चोर
फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी। प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी हुई। यहां देर रात करीब 2:30 बजे चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर के हवन कुंड की ओर बने छोटे गेट से चोरअंदर घुसा। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोर ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों को चोरी का पता चला। मंदिर के प्रधान ने तुरंत पुलिस को दी सूचना दी। पुजारी ने किसी जानकार व्यक्ति पर शक जताया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु की।

