Faridkot Nihang Singh Rampal Dispute: सिखों और रामपाल समर्थकों में तीखी नोकझोंक, धर्म प्रचार को लेकर फरीदकोट में हंगामा
पंजाब के फरीदकोट में सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की किताबें बेच रहीं महिलाओं को निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने रोका।
Aug 24, 2026, 16:55 IST
पंजाब में फरीदकोट में उस समय विवाद का माहौल बन गया जब हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की किताबें बांट रही महिलाओं को फरीदकोट में रोक लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं जब बाबा रामपाल की किताबें घर-घर जाकर 20-20 रुपये में बेच रहीं तो उनको निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।
सिखों ने जब महिलाओं से पूछा कि आप सिख परिवारों से हैं, तो फिर आप इनका प्रचार क्यों कर रही हैं?" इसके बदले में महिलाओं ने भी तीखा जवाब देते हुए कहा कि धर्म का प्रचार तो कोई कहीं भी कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल लंबे समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ है। वहीं उनका मुख्य आश्रम सोनीपत में धनाना गांव में है।