फतेहाबाद: भूना मर्डर केस के बाद बड़ा एक्शन; CIA इंचार्ज सस्पेंड, SHO का तबादला
भूना में सचिन हत्याकांड के बाद एसपी निकिता खट्टर का बड़ा एक्शन। टोहाना सीआईए इंचार्ज अशोक कुमार सस्पेंड, थाना प्रभारी ओमप्रकाश का तबादला।
Jun 6, 2026, 14:27 IST
फतेहाबाद : भूना में चर्चित मर्डर केस के बाद फतेहाबाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। पुलिस कप्तान निकिता खट्टर के निर्देश पर टोहाना सी.आई.ए. इंचार्ज अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है जबकि भूना थाना के एस.एच.ओ. ओमप्रकाश का तबादला कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार इंस्पैक्टर संदीप मीर को नया सी. आई.ए. इंचार्ज नियुक्त किया गया है। विजेंद्र डूडी को भूना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि ओमप्रकाश को इकोनॉमिक सैल में भेजा गया है। यह कार्रवाई भूना निवासी युवक सचिन की हत्या के मामले के बाद की गई है।
गौरतलब है कि गत दिनों सचिन पर बाइक से जाते समय हमलावरों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में तेजधार हथियारों से कई वार किए। इतना ही नहीं हमलावरों द्वारा उस पर वाहन चढ़ाने की भी बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस कप्तान निकिता खट्टर ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग द्वारा यह कार्रवाई विभागीय प्रक्रिया के तहत की गई है।