Fatehabad: बीच सड़क खराब हुई सत्यानंद पब्लिक स्कूल की बस, बच्चों ने लगाया धक्का; वीडियो वायरल

फतेहाबाद में स्कूल बस की बदहाली का वीडियो वायरल! सत्यानंद पब्लिक स्कूल की बस खराब होने पर बच्चों को लगाना पड़ा धक्का। बस पर ₹42,000 के दो चालान भी हैं पेंडिंग।

 

फतेहाबाद : फतेहाबाद के पंचायत भवन के पास आज सुबह बच्चों को घर से स्कूल ले जाते समय स्कूल बस रास्ते में अचानक बंद हो गई , जब स्कूल वैन स्टार्ट नहीं हुई तो वैन को  बस में सवार बच्चों ने धक्का लगाया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

स्कूल बस पर दो चालान भी पेंडिंग

हैरानीजनक बात यह है कि इस बस पर दो चालान भी पेंडिंग हैं। जिनमें एक 31 हजार रुपए का जबकि दूसरा 11 हजार रुपए का है। जानकारी के अनुसार, सत्यानंद पब्लिक स्कूल की बस लेकर ड्राइवर स्कूल की ओर जा रहा था, तभी अचानक बस  खराब हो गई और बच्चे धक्का लगाते नजर आए ।