भिवानी में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंचीं

 
भिवानी में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंचीं

भिवानी।

भिवानी के उत्तम नगर में गंदे नाले के पास बुधवार रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हीटर फट गया। इससे पहली मंजिल पर तेल की भट्ठी में आग लग गई। कर्मचारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। अगर फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक में आग लग जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है।

हीटर फटने से लगी आग

रामा कृष्णा प्लास्टिक फैक्ट्री के मैनेजर आशु सिंगला ने बताया कि 29 जनवरी को उनकी फैक्ट्री में तेल भट्ठी में हीटर फटने से आग लग गई थी। इससे हुए नुकसान का अभी कोई अनुमान नहीं है।

जैसे ही कर्मचारियों को इस आग के बारे में पता चला तो उन्होंने सूझबूझ से आग पर काबू पाने की कोशिश की। कर्मचारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।