Haryana: हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ के लिए इस दिन शुरू होगी फ्लाइट, किराया रहेगा मात्र इतना 

 
हरियाणा के हिसार से चंडीगढ़ के लिए इस दिन शुरू होगी फ्लाइट, किराया रहेगा मात्र इतना 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट 9 जून (सोमवार) से शुरू होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसका किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच होगा। हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किमी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, करीब पौने घंटे से भी कम समय से हिसार से चंडीगढ़ का सफर किया जा सकेगा। सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह ही सप्ताह में दो दिन के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल पर काम कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए करीब साढ़े 4 घंटे का समय सड़क मार्ग से लगता है। वही ट्रेन में 7 घंटे से भी ज्यादा काम समय लगता है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए मात्र एक ही सीधी ट्रेन है।