Vijendra Kumar Order Sonipat News 2026: गन्नौर बीडीपीओ राजेश टिवाना निलंबित: विकास एवं पंचायत विभाग ने जारी किए आदेश, सोनीपत रहेगा मुख्यालय

गन्नौर के बीडीपीओ राजेश टिवाना तत्काल प्रभाव से निलंबित; सोनीपत उपायुक्त कार्यालय रहेगा मुख्यालय, नियम 83 के तहत मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता।
 
Haryana administrative news today Hindi

गन्नौर: प्रदेश सरकार ने गन्नौर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) राजेश टिवाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश पर हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं।

🏢 सोनीपत उपायुक्त कार्यालय रहेगा मुख्यालय

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान राजेश टिवाना का मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय, सोनीपत रहेगा। उन्हें विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

💰 नियम 83 के तहत मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

निलंबन के पहले 6 महीने तक उन्हें हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि वह निलंबन अवधि में किसी अन्य रोजगार, व्यवसाय या पेशे से नहीं जुड़े हैं। हालांकि, जारी आदेश में निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।