Haryana Kanwar Yatra Accident: शामली में भीषण सड़क हादसा, गन्नौर के कांवड़िए की जान गई, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हरियाणा के गन्नौर निवासी दो कांवड़ियों की यूपी के शामली में दर्दनाक दुर्घटना। कुणाल की मौत, साथी अक्षय गंभीर घायल।

 
शामली पुलिस जांच

गन्नौर : हरियाणा के गन्नौर निवासी दो कांवड़ियों की यूपी के शामली के बनत क्षेत्र में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में गन्नौर के कुणाल मलिक की मौत हो गई जबकि उसका साथी अक्षय घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र स्थित बनत चौराहे के पास पहुंची, तभी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद शामली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके।