NH-44 Road Accident Ganaur: ड्यूटी पर जा रहे कंपनी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

गन्नौर में नेशनल हाईवे-44 के बड़ी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विशाल की मौत। पुलिस जांच में जुटी।

 
बड़ी थाना पुलिस जांच

गन्नौर : गन्नौर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बड़ी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। विशाल पिछले करीब एक साल से गांव पीपली खेड़ा में रह रहा था और गन्नौर के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।