गन्नौर में एनएच पर दर्दनाक हादसा, टायर बदलते समय कैंटर ने युवक को रौंदा; मौके पर मौत
सोनीपत के गन्नौर में नेशनल हाईवे पर दूध की गाड़ी का टायर बदलते समय तेज रफ्तार कैंटर ने सुनील नाम के व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गन्नौर : सोनीपत जिले के गन्रौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। आये दिन नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। अल सुबह पानीपत से दिल्ली दूध की गाड़ी लेकर जा गाड़ी का टायर पंचर हो गया। पंचर लगाते समय तेज रफ्तार कैंटर ने शख्स को कुचल दिया। जिससे सुनील नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चालक अविनाश व राजेन्द्र न बताया कि वह अपने साथ के साथ दूध की गाड़ी लेकर पानीपत से दिल्ली जा रहा था। जब वह बड़ी उद्योगिक क्षेत्र के पास पहुचे तो गाड़ी का टायर पंचर हो गया। उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे लगाई और टायर बदलने लगे।
इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी और सुनील को बुरी तरह रौंद दिया। सुनील की मौके पर मौत हो गई। सुनील उतर प्रदेश का रहने वाला था और उनके साथ काम करता था। सूचना पर बड़ी थानां पुलिस मौके पर पहुँची ओर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

