घरौंडा: सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ सरकारी अध्यापक, उपायुक्त ने किया निलंबित

घरौंडा में सरकारी अध्यापक प्रदीप शर्मा सुसाइड नोट लिखकर लापता। अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप। जिला उपायुक्त ने की निलंबन की कार्रवाई। पूरी खबर पढ़ें।

 
घरौंडा न्यूज़

घरौंडा: विशेष गहन पुनरीक्षण एस. आई. आर. अभियान दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने तथा प्रशासनिक अधिकारियों और सुपरवाइजर पर दबाव बनाने एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर लापता हुए सरकारी अध्यापक प्रदीप शर्मा को जिला उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है।

जानकारी अनुसार प्रदीप गांव कोहंड के राजकीय विद्यालय में अध्यापक हैं। 3 जुलाई को उनकी ड्यूटी एस.आई.आर. अभियान में लगाई हुई थी। ड्यूटी दौरान उनके कार्य में लगातार कोताही सामने आ रही थी। इसी बीच प्रदीप ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट पोस्ट कर दिया।

नोट में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों तथा ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर पर मानसिक प्रताड़ित करने और अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए व अचानक लापता हो गए। उसी दिन देर शाम अध्यापक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप करनाल स्थित कल्पना चावला मैडीकल कॉलेज के सामने पैदल घूमते हुए दिखाई दिए।