WhatsApp Call Arrest News 2026: गोहाना के गुड्डा गांव के सरपंच से मांगी 20 लाख की फिरौती: व्हाट्सएप कॉल पर दी धमकी, 2 आरोपी गिरफ्तार

गोहाना के गुड्डा गांव के सरपंच से व्हाट्सएप कॉल पर 20 लाख की फिरौती मांगी; पुलिस ने 4 पर केस दर्ज कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
 
Haryana news today Hindi

गोहाना: गोहाना के गुड्डा गांव के सरपंच से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए चार युवकों ने फिरौती की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📞 तीन दिन पहले व्हाट्सएप कॉल कर दी गई थी धमकी

बता दें कि गोहाना के गुड्डा गांव में सरपंच समुन्दर के पास तीन दिन पहले व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये देने की मांग की गई। आरोप है कि फिरौती की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

⚖️ चुनावी रंजिश और शादी समारोह में कहासुनी के बाद मांगी रंगदारी

सूत्रों की जांच में सामने आया है कि गांव में चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही 4 युवकों पर व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। शनिवार को सरपंच गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, वहां गांव के एक युवक के साथ किसी बात को लेकर सरपंच की कहासुनी हो गई।

बाद में रात को 4 युवकों ने सरपंच के पास कॉल कर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी शिकायत सरपंच ने पुलिस में दी थी।