गोहाना: युद्धवीर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, शादी में विवाद के बाद की थी हत्या
गोहाना के दोदवा गांव में युवक युद्धवीर की सुए से गोदकर हत्या करने के मामले में अंकित और निकित गिरफ्तार। शादी समारोह में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह।
गोहाना : हरियाणा के शहर गोहाना के गांव दोदवा में तीन दिन पहले हुए युवक युद्धवीर की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार है। गिरफ्तार आरोपी गांव निवासी अंकित और निकित उर्फ निक्की है। दोनों ने शादी समारोह में मामूली कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की कबूल की है।
सुए से हमला कर उतारा था मौत के घाट
बता दें कि गोहाना के गांव दोदवा में युवक की खेतों में दौड़ा कर सुए से हमला कर मौत के घाट उतारा था। मृतक के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में बताया युद्धवीर (22) निजी बैंक के लिए बकाया किस्त वसूली का काम करते थे। वह पानीपत में अपना ऑफिस चलाते थे। 15 अप्रैल क़ो गांव के युवकों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। पुलिस ने छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 11-12 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में युद्धवीर और आरोपियों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था।
गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
युवक की सुए से हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी पकड़े गए है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल सुआ व बाइक बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

