Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में तेजी, जाने आज के ताज़ा भाव
Nov 28, 2024, 14:55 IST
Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दो दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद आज फिर सोने के दाम बढ़ गए है। बीते बुधवार की तुलना में आज सोने के भाव में 300 रुपये तक का उछाल दिखा है। जिसके बाद 22 कैरेट सोने का रेट 71,200 रुपये के करीब आ गया है। एक दिन पहले यानि 27 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपये थी। वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है।

