Haryana news : हरियाणा के यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू होगी हिसार से शिमला के लिए AC बस सेवा
Jul 3, 2025, 12:07 IST

Haryana news : हरियाणा के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार बस स्टैंड से आज शिमला के लिए एसी बस सर्विस शुरू होगी। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस सुबह 9:55 पर हिसार से रवाना होगी और शाम 7 बजे शिमला पहुंचेंगी। यह बस 45 स्थानों पर रूकेंगी। हिसार से शिमला का किराया 758 रुपए रखा गया है। बस में आरामदायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जानकारी के मुताबिक, सामान्य बस में शिमला तक का किराया का किराया 575 रुपए है। इसके अतिरिक्त, चंडीगढ़ रूट पर लंबे समय से बंद पड़ी सुबह 7:10 और दोपहर 12 बजे की एसी बस सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गई हैं। बुधवार को रूट परमिट मिलने के बाद इन सभी सेवाओं को शुरू किया गया है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि पहले हिसार से शिमला के लिए सरकारी एसी बस की सीधी सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को निजी या सामान्य बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। यात्रियों का अच्छा रिस्पांस मिलने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।Haryana news