Haryana news : हरियाणा के इन गांवों के लिए खुशखबरी, इतने करोड़ की लागत से ये सड़कें होगी चकाचक 

 
हरियाणा के इन गांवों के लिए खुशखबरी, इतने करोड़ की लागत से ये सड़कें होगी चकाचक 

Haryana news : हरियाणा के नूंह जिले के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। यहां पुन्हाना शहर से लहरवाड़ी होते हुए दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली सड़क की तस्वीर बदलने जा रही है। 6.39 करोड़ रुपए की लागत राशि से बनने वाली इस सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लंबे समय से इस सड़क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही है। बरसात के मौसम में जलभराव होने पर इस सड़क से गुजरना दुश्वार हो जाता है, क्योंकि सड़क जगह- जगह गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में अब इस सड़क मार्ग के निर्माण से एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लाखों लोगों का सफर आसान और सुरक्षित बनेगा।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पुन्हाना- जमालगढ़ सड़क के साथ आधा दर्जन गांव बसे हुए हैं, जबकि 10 से ज्यादा गांवों के लोगों का रोजाना इसी सड़क मार्ग से आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग वाहनों के दबाव के चलते सड़क बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। यहां हर वक्त दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है. ऐसे में सड़क निर्माण से लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा।Haryana news