Gurgaon ACB Raid: गुड़गांव में निर्माणाधीन मकान न तोड़ने के बदले 40 हजार की रिश्वत; नगर निगम का हेल्पर रंगे हाथ गिरफ्तार

गुड़गांव के बादशाहपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई! निर्माणाधीन मकान को न तोड़ने की एवज में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम के हेल्पर कपिल को रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज।

 
MCG Helper Bribery Case

गुड़गांव : बादशाहपुर थाना एरिया में निर्माणाधीन मकान का कार्य सुचारू रूप से चलने देने की ऐवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे नगर निगम के एक हेल्पर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व भारतीय न्याय संहिता की धार ा308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देकर बताया था कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसे नगर निगम के कुछ कर्मचारी निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की धमकी दे रहे थे। मकान न तोड़ने की ऐवज में उन्होंने 50 हजार रुपए की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद उसने 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसकी जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को देकर टीम के साथ पूरा जाल बिछाया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता नगर निगम के हेल्पर को 40 हजार रुपए दे रहा था तो ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव पलड़ा निवासी कपिल के रूप में हुई। टीम आरोपी से पूछताछ की जा रही है।