6 Feet Long Cobra Rescued in Gurgaon: गाडोली कलां गांव में फन फैलाए बैठा था जहरीला सांप, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

गुड़गांव के गाडोली कलां गांव में घर के बाथरूम में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। वाइल्डलाइफ टीम ने किया रेस्क्यू।
 
Gadoli Kalan village snake

गुड़गांव : गांव गाडोली कलां में एक परिवार की सांसे उस वक्त अटक गई जब उनके घर के बाथरूम में टॉयलेट सीट के नीचे 6 फीट लंबा कोबरा फूंकार मारते दिखा। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास को दी गई जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। 

 जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों को बाथरूम से आवाज आ रही थी। जब परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो पाया कि कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है और फूंकार मार रहा है। यह सांप बाथरूम की टॉयलेट सीट के पास छेद से अंदर चला गया। इसकी सूचना मिलते ही अनिल गंडास मौके पर पहुंचे और उन्होंने टॉयलेट सीट को तोड़ दिया। सीट टूटते ही कोबरा ने अपना फन फैला लिया और फूंकार मारने लगा। इसी दौरान उन्होंने सावधानी से कोबरा को काबू कर लिया। अनिल गंडास ने बताया कि यह सांप अपने शिकार का पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया होगा। अक्सर चूहों का पीछा करते हुए यह सांप जंगल से निकलकर घरों तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल सांप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में ही उन्होंने घरों से करीब 70 सांप रेस्क्यू किए हैं।