Gurgaon News: रामगढ़ और राजगुरु बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन; RSS पदाधिकारियों ने दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र, उमड़ी भारी भीड़
गुड़गांव के रामगढ़ और राजगुरु बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। RSS के प्रांत सह सेवा प्रमुख हरीश कुमार और डॉ. अशोक दिवाकर ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर मार्गदर्शन दिया। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा। जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें।
गुड़गांव : गांव रामगढ़ सहित राजगुरु बस्ती, फरुखनगर सहित अन्य स्थानों पर विशाल हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्जवलन से की गई। इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि गांव रामगढ़ में बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सेवा प्रमुख हरीश कुमार, विभाग सद्भावना प्रमुख एवं पूर्व कुलपति डॉ. अशोक दिवाकर तथा विभाग प्रचारक प्रमुख अनिल कश्यप का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संगठन सुदृढ़ीकरण के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। समाज की एकता, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु इस प्रकार के आयोजन अत्यंत प्रेरणास्पद एवं मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की असली शक्ति उसकी एकता, संस्कारों और संस्कृति के संरक्षण में है।
वहीं, राजगुरू बस्ती में आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में टयुलिप पेटलस एवं ऐस, सेक्टर-89 सहित गांव बामडोली, एनबीसीसी प्रोक्सिमा, ट्यूलिप पेटल्स एवं एस, एमथ्रीएम, सलिंग की ढाणी सहित आसपास के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नारी शक्ति ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने के लिए बनवारी लाल पर्यावरण संरक्षक, गढ़ी स्थित वैष्णो माता मंदिर की संचालिका पूनम, इंदू शर्मा, मंजीत ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टोलियां बनाई गई थी जिन्हें उनके कार्यों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य सुमित, करणा, अश्विनी, अरविंद पाठक, नरेश, कुलदीप वर्मा, नरेश शर्मा, अनुज मंगल, विक्रम, रितेश सैनी, राम जाखड़, दीप्ती सहित अन्य ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

