गुड़गांव: वजीराबाद में युवक ने लगाया फंदा, बंद कमरे से बदबू आने पर खुला राज

गुड़गांव के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में 33 वर्षीय सिराजुल शेख ने की खुदकुशी। पत्नी के गांव जाने के बाद बंद कमरे में मिला शव। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 
गुरुग्राम पुलिस न्यूज़ 2026

गुड़गांव : सेक्टर-53 थाना एरिया के गांव वजीराबाद में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-53 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने कमरे में एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

जानकारी अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी सिराजुल शेख (33) अपनी पत्नी के साथ गुडग़ांव के वजीराबाद गांव में किराये के कमरे में रहता था। वह बेलदारी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी ईद अपने गांव पुरबा पारा गई हुई थी। 31 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे सेक्टर-53 थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सिराजुल शेख के कमरे से बदबू आ रही है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोडक़र अंदर देखा तो शव फंदे पर लटका मिला। जांच अधिकारी एएसआई राजवीर ने बताया कि शव एक-दो दिन पुराना होने के कारण उसमें से बदबू आ रही थी। बुधवार को मृतक युवक की पत्नी के गुरुग्राम पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। फिलहाल आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।