Vatika Group Fund Diversion Case: गुरुग्राम के 4 प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ी, निवेशकों के 248 करोड़ डायवर्ट करने का आरोप

पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ईडी की रेड। रियल एस्टेट कंपनी वाटिका से जुड़े फंड हेराफेरी मामले में हुई कार्रवाई।
 
Gopal Kanda news

गुरुग्राम : गुरुग्राम में पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट कंपनी वाटिका से जुड़े कथित फंड हेराफेरी मामले में कार्रवाई की गई है।

मामला गुरुग्राम के 4 प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है। 661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ जमा कराने का आरोप है। निवेशकों को कब्जा, रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था।आरोप है कि निवेशकों के फंड को डायवर्ट कर कांडा से जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया।

ED ने PMLA की धारा 17 के तहत की कार्रवाई। इससे पहले अगस्त 2023 में भी कांडा से जुड़े ठिकानों पर ED की कार्रवाई हो चुकी है। उस दौरान करीब 21 घंटे तक दस्तावेजों की जांच की गई थी