Gurugram POCSO Case Verdict Updates: हरियाणा व न्याय अपडेट: तीन साल बाद आया फैसला, पीड़ित बच्ची को आर्थिक सहायता देने के आदेश

गुड़गांव के फर्रूखनगर मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने किशोर को दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई व मुआवजा आदेश दिया।
 
Haryana news today Hindi

गुड़गांव: गुड़गांव में फर्रूखनगर एरिया में 6 साल की मासूम से 14 साल के किशोर द्वारा रेप करने के मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने अहम फैसला दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले किशोर को JJ बोर्ड ने सबूतों एवं गवाहों के आधार पर दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। बोर्ड ने मामले में तीन साल में फैसला दिया है। इसके साथ ही पीड़ित को आर्थिक सहायता देने के भी आदेश दिए हैं।

📋 2023 में दर्ज शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी कार्रवाई

मामले में पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे अधिवक्ता रोहित मदान ने बताया कि साल 2023 में फर्रूखनगर थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने दो बच्चों के साथ फर्रूखनगर थाना क्षेत्र में रहती हैं। वह अपने बेटे को अपने साथ लेकर पेंशन लेने के लिए गई थी। इस दौरान उनकी छह साल की बेटी घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटी तो उनके कमरे के पास बने बाथरूम से उनकी बेटी की रोने की आवाज आ रही थी। जब वह बाथरूम में पहुंची तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है। इस पर उन्होंने उसे पकड़ लिया, लेकिन किशोर महिला से पकड़ छुड़ाकर अपने घर भाग गया। इस बारे में महिला ने अपने देवर को बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित नाबालिग को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले गई जहां उसके साथ गलत हरकत होने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपी किशोर को काबू कर लिया।

🏛️ POCSO एक्ट में दोषी करार; मुआवजे के आदेश

अधिवक्ता रोहित मदान ने बताया कि मामले की सुनवाई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चली। यहां अभियोजन पक्ष ने जो सबूत व गवाह अदालत में पेश किए उनसे आरोपी किशोर पर लगे आरोप साबित हो गए। बोर्ड ने उसे सजा सुनाने से पहले उसकी सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट भी तैयार कराई। बोर्ड ने माना कि यह कृत्य ऐसा है जिसके लिए माफी की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बोर्ड ने किशोर को POCSO एक्ट का दोषी करार देते हुए उसे 3 साल की सजा सुनाई है। वहीं, बोर्ड ने पीड़ित को नियम के तहत मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं।