Gurugram Viral Video: 'बुला ले पुलिस, मेरे पास सब सबूत हैं...', गुरुग्राम में युवती ने युवक को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़; वीडियो वायरल
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती बीच सड़क युवक को थप्पड़ मारती और पुलिस बुलाने की चुनौती देती नजर आ रही है। स्कूटी नंबर के आधार पर मामला गुड़गांव का बताया जा रहा है। जानें क्या है पूरी घटना और पुलिस का इस पर क्या कहना है।
गुड़गांव : युवती द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती युवक को सरेआम थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो में युवती चिल्लाते हुए कह रही है कि बुला ले पुलिस, मैं भी चाहती हूं कि पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं, कहती सुनाई दे रही है। युवती की हरकत देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान हैं। जब कुछ लोग पुलिस बुलाने को कहते हैं युवती कहती है कि मैं तो चाहती हूं पुलिस आए, मेरे पास सारे सबूत हैं। यही नहीं युवती उन्हें भी धमकाती नजर आती है और कहती है कि कोई दखल न दे।
घटना को युवक के ही एक साथी ने कैमरे में कैद किया, जो अब वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन जिस स्कूटी पर युवती बैठी है, उसका नंबर भी गुरुग्राम का है और अन्य कई टू व्हीलर के नंबर भी गुरुग्राम के दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं। कुछ लोग युवती के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रवक्ता टीम का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलती है, तो जांच शुरू की जा सकती है। ऐसे वीडियो अक्सर प्राइवेसी और सार्वजनिक बिहेवियर पर सवाल खड़े करते हैं। हालांकि बाद में समझौता भी हो जाता है।

