Bhondsi Police Station News 2026: गुड़गांव पुलिस की STU ने ढूंढ निकाली RATHI प्लेट वाली वैगनआर: भोंडसी थाने में की गई जब्त

गुड़गांव पुलिस की STU ने बरामद की RATHI प्लेट वाली वैगनआर कार; सोहना रोड पर चालक चकमा देकर हुआ था फरार, भोंडसी थाने में खड़ा किया वाहन।
 
Sohna Road Bhondsi police station news

गुरुग्राम। पुलिस को चकमा देकर फरार हुई RATHI प्लेट की गाड़ी को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क यूनिट (STU) ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और इसे भोंडसी थाने में खड़ा कर दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🎥 सोहना रोड पर चकमा देकर भागा था चालक, वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोहना रोड पर गुरुग्राम पुलिस ने देखा कि नंबर प्लेट की जगह RATHI नाम की प्लेट एक वैगनआर गाड़ी पर लगाई हुई थी। इसे जब गुरुग्राम पुलिस ने काबू करने का प्रयास किया तो कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक जाम कराकर गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालक को गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करने के निर्देश दिए ताकि वाहन की जांच की जा सके, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम की लोगों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार को पकड़ने की जिम्मेदारी STU को सौंपी, जिसके बाद STU ने गाड़ी को बरामद कर लिया है। गाड़ी को जब्त कर भोंडसी थाने में खड़ा किया गया है।