Gurugram ACB Trap Inspector Jaipal Singh Updates: दो लाख की मांगी थी रिश्वत, जाल बिछाकर ACB ने की बड़ी कार्रवाई
गुड़गांव: गुड़गांव में केस दर्ज न करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते शिवाजी नगर थाने के एडिशनल थाना प्रभारी नगरपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगेहाथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
📋 केस दर्ज न करने के बदले दो लाख रुपये मांगने का आरोप
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में परिवार के साथ पाम हिल्स सोसाइटी में रहते हैं। उनके खिलाफ भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने शिवाजी नगर थाने में एक शिकायत दी थी। इस शिकायत पर जांच के लिए उन्हें थाने में बुलाया गया था। आरोप है कि थाने के एडिशनल प्रभारी नगरपाल सिंह ने उनसे केस दर्ज न करने की एवज में दो लाख रुपयों की मांग की और इसकी पहली किश्त 30 हजार रुपये मांगी थी।
🕵️♂️ जाल बिछाकर की गई कार्रवाई; पूछताछ जारी
शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में राजपत्रित अधिकारी के रूप में DHBVN के SDO धर्मेंद्र कुमार को शामिल किया गया जिसके बाद जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को रंगेहाथ काबू कर पूछताछ की जा रही है।