Bike Recovered News 2026: गुड़गांव में स्नेचिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली के बिजवासन से दबोचे गए ललित और विनय, बाइक बरामद

गुड़गांव में महिलाओं से स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी दिल्ली के बिजवासन से गिरफ्तार; बाइक बरामद, हत्या के प्रयास व लूट समेत 25 मुकदमे दर्ज।
 
Delhi bike recovered news

गुड़गांव: शाम के वक्त अकेली घूमने वाली महिलाओं से स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में गुड़गांव की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को दिल्ली के बिजवासन एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी दो दर्जन से ज्यादा वारदातों में संलिप्त थे। इन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

👮 पालम विहार लूट मामले में गिरफ्तारी; 25 मुकदमे दर्ज

ACP क्राइम इंडीवर ने बताया कि 11 नवंबर को पालम विहार एरिया में एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 25 नवंबर को ललित उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया। ललित से पूछताछ के बाद 26 नवंबर को विनय को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही दिल्ली नजफगढ़ के रहने वाले हैं और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए दिल्ली से गुड़गांव आते हैं। बॉर्डर एरिया में वारदात को अंजाम देकर यह लोग वापस दिल्ली में फरार हो जाते हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, स्नेचिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत 25 मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी ज्यादातर मामलों में जमानत पर जेल से बाहर हैं। आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।