70 Lakh Two Arrested News 2026: गुड़गांव में STF का नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 70 लाख का गांजा बरामद, चूरू के दो आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव STF सेंट्रल यूनिट ने सांचोली के पास ट्रक से 371.680 किलो गांजा (करीब 70 लाख) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; रिमांड पर पूछताछ जारी।
 
Haryana and Gurgaon crime news today Hindi

गुड़गांव: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) हरियाणा की सेंट्रल यूनिट ने नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। टीम ने सूचना के आधार पर रेड करते हुए करीब 70 लाख रुपये का गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सोहना सदर थाने में 20C/61/85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चूरू, राजस्थान के रहने वाले सज्जन व राम सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।

🚚 सांचोली में नाकाबंदी; 19 कट्टों में मिला 371.680 किलो गांजा

पुलिस के मुताबिक, STF सेंट्रल यूनिट को नशा तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम को टीम ने सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नजदीक गांव सांचोली में नाकाबंदी कर राजस्थान नंबर के ट्रक को रुकवाया। जांच के दौरान ट्रक में 19 कट्टों में करीब 371.680 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लेकर आए थे और इसे राजस्थान में सप्लाई किया जाना था। पुलिस की मानें तो पकड़े गए गांजे की बाजार में रिटेल कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

🔍 रिमांड पर पूछताछ; सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी

फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर लिया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह गांजा आरोपियों द्वारा राजस्थान में किसे सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही यह आरोपी गांजा किससे लेकर आए थे, उन्हें पकड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।