Challans 745000 Fine News 2026: गुड़गांव में दो बाइकों पर 164 चालान और 7.45 लाख का जुर्माना: ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने 164 चालान और 7,45,000 रुपये जुर्माने वाली दो बाइकों को किया जब्त; चालक नहीं दिखा सके दस्तावेज।
 
745000 fine news

गुड़गांव: गुड़गांव की ट्रैफिक पुलिस ने दो ऐसी बाइकों को जब्त किया है, जिनके चालान की संख्या और कीमत सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दोनों बाइक चालकों द्वारा गुड़गांव की सड़कों पर 150 से भी ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई है। जुर्माने की राशि की बात की जाए तो यह रकम इतनी है कि इसकी कीमत में एक नई कार आ जाए।

🏍️ पहली कार्रवाई: 31 चालान और 4,84,000 रुपये जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई में SHO ट्रैफिक पुलिस स्टेशन-1, निरीक्षक लोकेश और उनकी टीम ने एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। वाहन चालक से मोटरसाइकिल के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर कुल 31 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 4,84,000 रुपये थी। इनमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा बिना बीमा के वाहन चलाने से संबंधित चालान शामिल थे।

🚓 दूसरी कार्रवाई: 133 चालान और वाहन इंपाउंड

वहीं, दूसरी कार्रवाई में जोनल ऑफिसर आर्टेमिस टी-पॉइंट SI राजपाल और उनकी टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल को जांच के लिए रुकवाया। वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में इस मोटरसाइकिल पर कुल 133 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 2,61,000 रुपये थी। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना बीमा के वाहन चलाने तथा रोड मार्किंग का उल्लंघन करने जैसे यातायात नियमों से संबंधित चालान शामिल थे। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा जांच में भारी संख्या में चालान लंबित पाए जाने पर दोनों मोटरसाइकिलों को नियमानुसार इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाया गया। दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल 164 चालान लंबित थे, जिनकी कुल जुर्माना राशि 7,45,000 रुपये है।