हिसार मॉर्च्युरी में बड़ी लापरवाही; फ्रीज़र में महिला का शव चूहों ने कुतरा, हंगामा
हिसार के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में मानवता शर्मसार। फ्रीज़र में रखी महिला की डेड बॉडी को चूहों ने कुतरा। परिजनों ने कैंपस में काटा बवाल।
Jun 7, 2026, 11:33 IST
हिसार : हिसार मॉर्च्युरी में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां फ्रीज़र में चूहों द्वारा महिला का शव कुतरने का मामला सामने आया गुस्से में परिजनों ने अस्पताल कैंपस में ही हंगामा शुरु कर दिया।
बताया जा रहा है कि हांसी की महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हुई थी, आज पोस्टमॉर्टम होना था। परिजनों ने हांसी के सिविल अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और मॉर्च्युरी की व्यवस्था पर सवाल उठाए।

