Hansi Road Accident: हांसी में भीषण सड़क हादसा, 10वीं के छात्र की मौत; माता-पिता की इकलौती संतान था मृतक
हांसी के इंदिरा चौक पर रविवार देर रात तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत। हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौके पर मौत, दो घायल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर। पुलिस जांच जारी।
हांसी : हरियाणा के हांसी शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार देर रात इंदिरा चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपने माता-पिता की इकलौती औलाद था। तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

