Haryana: हरियाणा में तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत और 2 की हालत गंभीर 

 
हरियाणा में तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत और 2 की हालत गंभीर 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। महेंद्रगढ़ में राजावास गांव में रात करीब साढ़े 8 बजे 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस से नागरिक अस्पताल में लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है और मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार,  डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेंद्र(साढ़े 17) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मूलचंद (28) व मुकेश (35) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया।

12वीं में पढ़ता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया की मृतक सुरेंद्र 12वीं में पढ़ता था उसके छाती में गोली लगी है। Haryana News वहीं घायल मूलचंद शादीशुदा है। जिसके हाथ व पैर में गोली लगी है, उसके कोई बच्चा नहीं है। मुकेश कुमार शादीशुदा है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी हुई है। उसके तीन बच्चे हैं, दो लड़के व एक लड़की। फायरिंग करने वाले तीनों बदमाश उसी गांव के हैं। जो अभी फरार है।

Haryana News अस्पताल पहुंचे DSP 

मिली जानकारी के अनुसार,  सतनाली पुलिस व हेड क्वार्टर DSP सुरेश सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पहुंचे और मृतक सुरेंद्र के पिता महेंद्र सिंह को ढांढस बंधाया। DSP ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।