Haryana: हरियाणा के इस विभाग में 19 हजार पद खाली, जल्द हो सकती है बड़ी भर्ती
Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि हरियाणा में UHBVN और DHBVN में लगभग 40294 पद स्वीकृत है। इनमें से केवल 21575 पद ही भरे गए हैं जबकि हरियाणा के बिजली विभाग में इन दिनों 18719 के लगभग खाली पद पड़े है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, UHBVN में 17956 स्वीकृत पदों में से 10564 पद ही भरे गए हैं जबकि DHBVN में 22338 स्वीकृत पदों में से केवल 11011 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं। Haryana News
भारी कमी
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा में हर 2 पदों में से 1 पद खाली है। हरियाणा में बिजली कनेक्शन और लोड की संख्या में लगातार तेजी देखी जा रही है। Haryana News
हालांकि हरियाणा सरकार ने हारट्रोन, HKRN के माध्यम से अस्थायी राहत देने की कोशिश की है। अब तक 10948 कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह कम है।

