Haryana: हरियाणा में होली पर लगाए नाके पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला, कॉन्स्टेबल-होमगार्ड समेत 3 की मौत

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह शुक्रवार को होली के त्योहार पर चंडीगढ़ में जीरकपुर बॉर्डर पर लगाए गए नाके पर कार ने पुलिस कर्मचारियों और एक व्यक्ति को कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि तीनों लोग सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तारों में फंस गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में कॉन्स्टेबल सुखदर्शन, होमगार्ड वॉलंटियर राजेश और एक व्यक्ति शामिल है। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर खुद मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर 31 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
गाड़ी को चेक कर रही थी पुलिस
पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़-जीरकपुर नाके पर कॉन्स्टेबल सुखदर्शन और वॉलंटियर राजेश ने चेकिंग के लिए बलेनो गाड़ी रोकी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, तभी अचानक पीछे से एक तेज़ रफ्तार कार आई। उसने बलेनो गाड़ी और नाके पर खड़े पुलिसवालों को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कार ड्राइवर भी पुलिस के साथ खड़ा था, टक्कर में तीनों लोग कार की चपेट में आ गए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुरक्षा के लिए नाके पर कंटीले तार लगाए हुए थे। तीनों उछलकर तारों में फंस गए और उनके शरीर के टुकड़े हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कर्मचारियों के हाथ और पैर तक अलग हो गए।