Haryana: हरियाणा के इस जिले में मिले 5 नए कोरोना के मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने या रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में कोरोना के अब तक कुल 28 मरीज सामने आ चुके है। जिनमें से 11 लोग ठीक हो चुके है। वहीं 17 लोग अभी कोरोना एक्टिव है।
मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी CMO (DIO) डॉ. जेपी राजलीवाल ने जानकारी दी कि DLF फेज-3 की 32 वर्षीय महिला और सेक्टर-91 के 35 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और वर्तमान में वे होम आइसोलेशन में हैं।
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा सेक्टर-28 के 30 वर्षीय पुरुष, पालम विहार की 78 वर्षीय महिला, और सेक्टर-66 के 44 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से पहले दो मरीजों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है, जबकि तीसरे मरीज ने हाल ही में टोक्यो की यात्रा की थी। इन तीनों मरीजों को भी वर्तमान में होम आइसोलेशन में हैं।
होम आइसोलेट किया
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. रजलीवाल ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी है, ताकि वायरस के संभावित प्रसार को रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही, दोनों मरीजों के निवास क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन और निगरानी बढ़ा दी गई है।