Haryana: हरियाणा में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खेड़की दौला इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना में दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया जिसमे जमकर लाठी डंडे चले।
जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मामला तब शुरू हुआ एक महिला के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोग झगड़े पर उतर आए। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। Haryana News
जांच कर रही
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित महिला की शिकायत लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा हिंसक झड़प में शामिल लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।